सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भरत वेजिटेबल एंड फ्रूट कंपनी के बैनर तले सरहुल एवं ईद के अवसर पर प्याज एवं लहसुन आलू अदरक तरबूज केला अंगूर पर विशेष छूट दिया जाएगा। समाजसेवी भरत प्रसाद ने बताया कि प्याज 15 रुपए किलो, 10 रुपए किलो आलू, 15 रुपए किलो तरबुज, लहसुन 80 रुपए किलो और अदरक 60 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि केला 40 रुपए दर्जन और अंगूर 80 रुपए किलो प्रत्येक व्यक्ति को आलू और प्याज 10 किलो दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ऑफर दो दिनों के लिए 16 एवं 17 मार्च निर्धारित है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक बाजार समिति प्रांगण के गोदाम नंबर से सामग्री प्राप्त कर सकते है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...