गिरडीह, मार्च 19 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार की अगुवाई में गुरुवार को तिसरी थाना परिसर में रामनवमी और ईद के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से हिन्दू धर्मावलंबियों का महत्वपूर्ण त्योहार रामनवमी और मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ईद को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर बल दिया गया। वहीं त्योहारों में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। थाना प्रभारी रंजय कुमार ने कहा कि दो-चार दिनों के अंतर में ईद और रामनवमी है। दोनों त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की जरूरत है और उक्त दोनों त्योहारों में एक दूसरे को सहयोग करना अपेक्षित है। उन्होंने कहा त्योहारों के दौरान अफवाहों में नहीं पड़ना है। किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को खबर करनी है। उन्होंने कहा कि रामनवम...