आदित्यपुर, मार्च 19 -- गम्हरिया। गम्हरिया थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि ईद, रामनवमी शांति पूर्वक संपन्न कराने में आम लोगों की सहभागिता अहम है। सीओ प्रवीण कुमार ने कहा किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेगी। उच्चतम ध्वनि प्रसारक यंत्र अर्थात डीजे पर पूर्णतः पाबंदी रहेगी। शांति एवं सद्भावनापूर्ण तरीके से रामनवमी मनाएं। इस दौरान किसी भी समुदाय विशेष पर भाषण अथवा सौहाद्र बिगाड़ने वाली टिप्पणी से परहेज करें। उन्होंने अखाड़ा समिति के अध्यक्षों को कहा कि जुलूस निकालने के लिए समय का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि खतरनाक करतब और साइलेंसर रहित मोटरसाइकिल पर स्टंट हरगिज नहीं करें। खतरनाक स्टंट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा...