गोपालगंज, मार्च 16 -- फुलवरिया। आगामी ईद और रामनवमी पूजा मेला को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित उपद्रवियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। इस संबंध में एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है।फुलवरिया और श्रीपुर थाना परिसर में सोमवार को चौकीदारों व दफादारों की बैठक आयोजित की गई। फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है। वहीं श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। उपद्रवियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन अनुमंडल दंडाधिकारी हथुआ को भे...