गिरडीह, मार्च 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ईद और रामनवमी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बेंगाबाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। बेंगाबाद थाना के स्वागत कक्ष में गुरुवार को गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव व थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने चौकीदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। एसडीपीओ ने चौकीदारों को कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने के लिए कई तरह के सुझाव दिए गए। इसके अलावा चौकीदारों को क्षेत्र में तैनाती के साथ सूचनातंत्र को मजबूत बनाने पर भी बल दिया है। कहा कि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की कोई भ्रामक सूचना मिलने के बाद वे अविलंब प्रशासन को इस बात से अवगत करावें तक समय पर प्रशासन द्वारा उस मामले पर पहल कर सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम किया जा सके। एसडीपीओ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.