सीवान, मार्च 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद और रामनवमी को देखते हुए नगर परिषद शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान से बातचीत के दौरान नगर परिषद की नई कार्यपालक पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि फिलहाल शहर की साफ-सफाई को पहली प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कहीं भी गंदगी की समस्या न हो, इसके लिए विशेष निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही शहर में कचरा डंपिंग के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। नगर परिषद में शहर की सफाई व्यवस्था, विकास योजनाओं और वित्तीय मामलों को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पहली बैठक 16 मार्च को नगर परिषद सभागार में सशक्त स्थायी समिति की होगी। जबकि दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.