जहानाबाद, मार्च 19 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के आधार पर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से ईद, रामनवमी एवं छठ पूजा के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने की बात कही गई । ईद ,रामनवमी एवं अन्य सभी त्योहार समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश देते हैं। इसलिए हम लोगों को त्योहारों के संदेश का पालन करना चाहिए। अगर कोई शांति भंग करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। इस अवसर पर सुमित कुमार, राज प्रेम यादव, मो महफूज, शहजाद समेत थाना के अधिकारी एवं अन्य लोगों उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...