अमरोहा, मार्च 17 -- जोया, संवाददाता। आगामी त्योहारों के मद्देनजर डिडौली कोतवाली परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम सदर शैलेश दुबे, सीओ सिटी अभिषेक यादव ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं ने संवाद किया। अधिकारियों ने आने वाले ईद और नवरात्र पर्व को लेकर सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे व संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस दौरान अशरफ अली मंसूरी, महिपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, शाने आलम, कल्लू चौधरी,चमन सिंह, महिपाल सिंह, जियाउल हक, फहीम, चमन, जयचंद सिंह, आस मोहम्मद, रेहान पाश...