हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। ईद और नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम कर लिए हैं। त्योहारों के मद्देनज़र पूरे जनपद को दो जोन और 17 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 19 मार्च से नवरात्र का पर्व चल रहा है। ईद भी पास है। ऐसे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया है।पुलिस प्रशासन द्वारा जोन और सेक्टर के आधार पर अधिकारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे। एसपी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.