शाहजहांपुर, मार्च 18 -- ईद और दुर्गा अष्टमी के मद्देनजर मंगलवार को निगोही थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।सीओ सदर प्रियांक जैन ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्यौहार है। नगर पंचायत कर्मियो से कहा कि ईद और नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए साफ-सफाई कराई जाए। जहां सुरक्षा की जरूरत हो,वहां पुलिस तैनात हो। नायव तहसीलदार मनु माथुर ने कहा कि नई परम्परा न डालें। बैठक के दौरान शाहिद हुसैन, गुरगवां के रोहित मिश्र, मुन्ना कुशवाहा,रीना कौर,दानिश खां समेत तमाम नागरिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...