हापुड़, मार्च 20 -- ईद और नवरात्र को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाजारों में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान बाजार में आए लोगों से भी अधिकारियों ने बातचीत की। साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। पैदल गश्त होते ही लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।इस समय चैत्र नवरात्र चल रहे हैं। जबकि शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार रात जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त पर निकले। इस दौरान अधिकारियों ने गोल मार्किट, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार सहित शहर के विभिन्न बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। एक साथ भारी पुलिस बल को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर कोई यहीं जानने ...