भागलपुर, मार्च 19 -- जगदीशपुर थाना परिसर में बुधवार को ईद और चैती नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामचन्द्र कुमार सिंह ने की। बैठक में त्योहार के दौरान शांति, भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही त्योहार में डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने जबरन हुड़दंग, विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मौके पर मुखिया शहबात अंसारी, रणवीर सिंह, अशोक सिंह, मो. नूर आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.