गाजीपुर, अगस्त 26 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। नगर सहित क्षेत्र में बुधवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। कमसार-बार क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस्लामिक झंडे और बैनर लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में नारे तकबीर, नारे रिसालत और सरकार की आमद मरहबा के नारे गूंजते रहे। जुलूस नगर का भ्रमण करते हुए हाजी शौकत खान के परिसर में पहुंचा, जहां वह जलसे में तब्दील हो गया। यह भी पढ़ें- Siwan News नबी पाक ने सभी मजहबों का सम्मान करना सिखाया- मौलाना हारून रशीदजुलूस की व्यवस्था ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर में जगह जगह विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए मिष्ठान, पानी और शरबत की व्यवस्था की गया। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सेवराई तहसीलदार पंकज कुमा...