कौशाम्बी, अगस्त 26 -- चायल, हिन्दुस्तान टीम। पैगंबर-ए-हजरत मुहम्मद (स.) का जन्मोत्सव जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बुधवार को भरपूर अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मस्जिदों में शानदार सजावट की गई। ईद मिलादुन्नबी का जश्न अहले सुबह की नमाज के बाद शुरू हुआ। वहीं जुलूस ए मोहम्मदी में सलातो सलाम पेश किए गए। समाज व देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई। यह भी पढ़ें- Nainital News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारेजुलूस और सुरक्षा इंतजाम जनपद के विभिन्न इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रीति रिवाज के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस में नारा ए तकबीर अल्लाो अकबर, नारा ए रिसालत या रसूल अल्लाह, हुज...