ईद-ए-गदीर धूमधाम से मनाई, सजी महफिलें
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शिया समाज ने शुक्रवार को ईद-ए-गदीर धूमधाम से मनाई। जगह-जगह दुआख्वानी हुई। रात में अलग-अलग इलाके में महफिलें सजी। शायरों ने कलाम पेश किए। इस दौरान फिजां में 'जिस-जिस का मैं मौला, उस-उस के अली मौला' गूंज उठा। दारानगर स्थित शिया जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शायरों ने कलाम पेश किए। शाम 4 बजे इमाम-ए-जुमा मौ. सैयद जफर उल हुसैनी की सदारत में तेलियानाला स्थित करारा हाउस पर महफिल-ए-बयान का एहतेमाम हुआ। महफिल को खिताब करते हुए मौ. अकील हुसैनी ने ईद-ए-गदीर की फजीलत और मौला अली के फजाएल बयान किए। महफिल की निजामत मौ.अमीन हैदर हुसैनी ने की। यह भी पढ़ें- ईद-ए-गदीर पर जुलूस निकाल मनाया मौला अली की ताजपोशी का जश्न मौ. मेहंदी रजा, मौ.इश्तियाक अली, मौ.आलिम जैदपुरी समेत हजारों ने शिरकत की। इसी क्रम में दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.