गिरडीह, मार्च 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। ईद एवं रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। त्योहार के दौरान किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए इसको लेकर बेंगाबाद पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को बेंगाबाद थाना के स्वागत कक्ष में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों के साथ एक अहम बैठक की गई। बैठक में ईद एवं रामनवमी का त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए इसको लेकर रायशुमारी की गई। मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस मित्रों को आवश्यक निर्देश दिये गये, वहीं उनसे आवश्यक सुझाव भी लिए गए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने पुलिस मित्रों को क्षेत्र के लोगों और प्रश...