संतकबीरनगर, मार्च 17 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। माह-ए-रमजान का 26 वां रोजा सोमवार को खत्म हो गया। 26 रमजान खत्म होते ही लोग के ऊपर ईद की खुमारी चढ़कर बोलने लगी। महीने भर से सुनसान पड़ी मार्केट में गुलजार दिखी। चप्पल, कास्मेटिक, चूड़ी, कुर्ता पायजामा, किराना, सेवई के साथ ड्राईफ्रूट की दुकानों पर भारी भीड़ दिख रही है। हर कोई ईद का भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।रमजान माह धीरे- धीरे खत्म हो रहा है। ईद की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। ईद की खुमारी हर किसी पर चढ़कर बोल रही है। बजारों में खरीदार से बाजार गुलजार दिखाई दे रहा है। हर कोई तैयांरियों में विलीन है। ईद की तैयारियां घर से बाजारों तक दिखाई दे रही है। ईद की सबसे बड़ी तैयारी कपड़ों की मानी जा रही है। अधिकतर लोग ईद के मौके पर कुर्ता पायजामा पसन्द कर रहे हैं। जबकि युवा वर्ग जींस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.