ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, अमन-चैन की दुआएं
औरैया, मार्च 21 -- औरैया, संवाददाता। पवित्र रमजान माह के समापन पर चांद दिखने के साथ ही जनपद में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह से ही जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नए परिधानों में सजे-धजे और इत्र लगाकर नमाज के लिए पहुंचे। ईदगाह में ईद की बधाई देने जिलाधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिषेक भारती व नगर पालिका की मौजूद रही। इसके साथ ही चेयरमैन अनूप गुप्ता ने भी सभी को ईद की बधाईयां दी। शहर काजी द्वारा निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा कराई गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.