चक्रधरपुर, मार्च 24 -- चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर एक गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पर्व भाईचारे, प्रेम, त्याग एवं एकता का संदेश देता है, जिसे महाविद्यालय परिवार ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या (प्रभारी) सुश्री खुशबू कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि ईद-उल-फितर हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस पर्व की मूल भावना-क्षमा, दान और मानवता-को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ईद के महत्व पर प्रकाश ड...