पूर्णिया, मार्च 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता। ईद-उल-फितर और रामनवमी शोभायात्रा को लेकर अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार की अगुवाई में हुई, जिसमें दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 20 और 21 मार्च को होने वाली ईद-उल-फितर की नमाज के लिए निर्धारित स्थानों और संभावित समय को लेकर विभिन्न गांवों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों से जानकारी ली गई। इस दौरान उनके द्वारा बताए गए ईदगाहों को चिन्हित किया गया। वहीं आगामी 27 और 28 मार्च को रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भी आयोजन समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया। शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों, उपयोग होने वाली सामग्रियों तथा रूट चार्ट को लेकर प्रारंभिक चर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.