बदायूं, मार्च 22 -- मशहूर शायर व कांग्रेस ज़िला सचिव अहमद अमजदी बदायूंनी ने ईदगाह शम्सी में नमाज़ अदा की। उन्होंने हज़रत छोटे सरकार के आस्ताने पर हाज़री दी, जहां पीरजी सैय्यद मंज़र अली ने दुआ कराई। इसके बाद उन्होंने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से मुलाक़ात कर ईद की मुबारकबाद दी। अमजदी ने खानकाह-ए-आलिया कादरिया पहुंचकर पीर अब्दुल ग़नी मुहम्मद अतीफ़ मियां और हज़रत अनवर अली सुहैल फरीदी से दुआएं तलब कीं। तत्पश्चात, पूर्व चेयरमैन डॉ. यासीन अली उस्मानी के निवास पर शहर व देश के हालात पर संजीदा गुफ्तगू की। इस मौके पर जुन्नू भाई, जावेद फरीदी, शाहनवाज़ कादरी, मुहम्मद अली और गुड्डू भाई सहित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...