औरैया, मार्च 21 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। अजीतमल, अनंतराम, बाबरपुर, दलेलनगर, मुरादगंज, सेगनपुर और अकबरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही ईद की रौनक देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे, जहां निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। बाबरपुर स्थित ईदगाह और अनंतराम में भी बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगीं। मुरादगंज क्षेत्र के दलेलनगर और मुरादगंज की मस्जिदों में भी नमाज के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। जामा मस्जिद दलेलनगर में मौलाना अयाज खान ने नमाज अदा कराई, जबकि मुरादगंज में हाफ...