गंगापार, मार्च 21 -- कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। कस्बा खानजहांपुर स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने नमाज अदा की। इसी तरह निंदूरा, गौसिया मस्जिद, जामा मस्जिद अंधियारी और बिजलीपुर समेत विभिन्न स्थानों पर भी लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल दिखाई दिया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रमुख रूप से डीसी...