मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- कोतवाली परिसर में एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा व सीओ गजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आगामी ईद उल फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम ने कहा कि त्योहारों पर सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि या समस्या सामने आने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से ईद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। सीओ ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.