रुडकी, मार्च 19 -- भगवानपुर। कोतवाली परिसर में सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी और थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने ईद-उल-फितर को लेकर लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहार पर शांति व्यवस्थ बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, नमाज के दौरान सड़कों को बाधित न करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...