ईद-उल-फितर को लेकर पुलिस ने आरएएफ के साथ किया पैदल मार्च
अमरोहा, मार्च 20 -- गजरौला। ईद-उल-फितर व रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न करने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। गुरुवार को थाना पुलिस ने पीएसी व आरएएफ के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। सभी से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। नई पंरपरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। ईद-उल-फितर पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी को भी रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा आरएएफ की बटालियन भी बुला ली गई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला जा रहा है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस के अलावा पीएसी व आरएएफ ने क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी समेत अन्य कई गांवों में मार्च निकाला। महत्वपूर्ण स्थानों, बाजारों एवं भीड़भाड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.