जामताड़ा, मार्च 20 -- ईद-उल-फितर को लेकर डीसी एसपी ने जारी किए संयुक्त आदेश जामताड़ा, प्रतिनिधि।ईद-उल-फितर (ईद)-2026 के अवसर पर डीसी रवि आनंद एवं एसपी राजकुमार मेहता ने विधि-व्यवस्था संबंधी संयुक्त आदेश जारी किया है। ईद का त्योहार शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, इसके लिए विभिन्न बिंदुओ पर आवश्यक सतर्कता, सक्रियता तथा त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसमें पूर्व से विवादग्रस्त धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने, साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्म निगरानी रखने, शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने जो पहले किसी घटना में शामिल रहे हों। सभी धार्मिक स्थानों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर विवादित तस्वीरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.