हरिद्वार, मार्च 18 -- आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ज्वालापुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में क्षेत्राधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गोष्ठी में दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, मस्जिदों के इमामों, मौलवियों, सीएलजी सदस्यों, पार्षदों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी से मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने कहा कि ईद के मौके पर शहर में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज के दौरान सड़क पर भीड़ न लगे ताकि यातायात बाधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.