अररिया, मार्च 18 -- अररिया, निज प्रतिनिधि ईद पर्व के चंद दिन रह गए हैं। 21 मार्च को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। यह खुशियों का पर्व है और इसे यादगार बनाने में हर कोई जुटा हुआ है लेकिन ईद से पहले बाजारों में महंगाई की मार देखने को मिल रही है। वहीं कपड़ों के दामों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है, हालांकि दुकानदार पहले से ही महंगाई होने की बात कह रहे हैं। बाजारों में सबसे ज्यादा कपड़े, सौन्दर्य प्रसाधन और जूतों आदि की खरीदारी हो रही है। ईद को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार हैं, तो एक तरफ महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। इस बार ईद पर बच्चों के लिए खास खरीदारी की जा रही है। सबसे अधिक भीड़ रेडीमेड और कपड़े की दुकानों में देखी जा रही है। ईद के खास मौके पर लोगों ने लेटेस्ट रेंज की कुर्तियां, डिजाइनर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.