बुलंदशहर, मार्च 21 -- बुलंदशहर। ईद उल फितर का पर्व जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। ईदगाह और मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। जिले में 155 ईदगाह और 590 मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा गई। शहर की ईदगाह पर शहर काजी मौलाना मोहम्मद ओसामा कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। इससे पूर्व शहर काजी ने कहा कि अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें। सभी आपस में भाईचारा बनाएं। डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लेते हुए ईद की मुबारकबाद दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...