बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच, हिन्दुस्तान संवाद। जिले भर में ईद उल फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकवाद देकर खुशियां साझा कीं। शिया समुदाय के लोगों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। कुछ लोगों ने काले लिबास भी पहने। दरअसल ईद उल फितर पर शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जगहों पर ईदगाह परिसर में पानी भरने से मस्जिदों में नमाज अदा हुई। मस्जिदों में जगह कम पड़ने से दो बार में जमात पढ़ाई गई। दरगाह नूरूद्दीन चक की बजाय अंदरूनी शाही मस्जिद में नमाज हुई। उधर मरकजी ईदगाह सालारगंज में तय समय से पूर्व बारिश थम गई। ईद की नमाज के बाद लाखों हाथ दुआ खो उठे। डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी रामनयन सिंह, एएसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा, ईओ प्रमिता सिंह मौजूद रही। दरगाह की अंदरूनी मस्जिद में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.