अमरोहा, मार्च 22 -- क्षेत्र में ईद-उल-फितर पर्व उत्साह संग मनाया गया। शनिवार सुबह शहर की जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, फैज-ए-आम आदि मस्जिदों में नमाजियों ने ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी व कौम संग मुल्क की तरक्की की दुआ की। इस दौरान डॉ.इस्माइल सैफी, अकबर हुसैन, डॉ.शराफत अली, ताज अहमद, फिरोज मंसूरी, कलवा अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं बछरायूं में ईद-उल-फितर की नमाज जामा मस्जिद, लाल मस्जिद, घंटाघर मस्जिद आदि मस्जिदों में पढ़ी गई। ईदगाह पर नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन, पूर्व विधायक हाजी शब्बन, भूपेंद्र चौधरी, रिफाकत हुसैन, दानियाल आफंदी, स्नान आफंदी, शब्बीर अहमद, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...