ईद-उल-फितर की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
मेरठ, मई 27 -- मवाना नगर में ईद-उल-फितर के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। बुधवार सुबह मेरठ रोड स्थित ईदगाह परिसर में पुलिस, बम पहचान एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और खुफिया विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। गुरुवार को होने वाली ईद की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियों ने ईदगाह परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की। बीडीडीएस ने आधुनिक उपकरणों की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की तलाश करते हुए आसपास के सार्वजनिक स्थलों की भी गहन तलाशी ली। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए टीम ने ईदगाह से सटे बड़े महादेव मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- नमाज स्थलों के आस पास ड्रोन से होगी निगरानी इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.