सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ईदगाह कमिटि की बैठक में ईद-उल- फितर के नमाज का समय निर्धारित किया गया। बताया गया कि जामा मस्जिद में सुबह 7:45 बजे में ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं ईदगाह में 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इधर अंजुमन फैजुर्रजा कमिटि की भी बैठक हुई। बैठक में नमाज का समय निर्धारित किया गया। बताया गया कि खैरनटोली स्थित गौसिया मस्जिद में 7:30 बजे, गरीब नवाज मस्जिद आजाद बस्ती में 8:00 बजे और रजा मस्जिद में 8:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। कमिटि के पदधारियों ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ईद की नमाज अदा करने की अपील की है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.