गंगापार, मार्च 21 -- अकीदत और उल्लास के साथ कस्बा भारतगंज क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गई। भारतगंज ईदगाह में सुबह 8:30 बजे मुफ्ती नूर आलम ने इमामत कर नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क में अम्नो-अमान, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। मेजा विधायक संदीप पटेल भी ईदगाह पहुंचे और बधाई दी। वहीं कस्बे की इस्लामिया मस्जिद में सुबह आठ बजे हाफिज रियाजउद्दीन, सैय्यान मस्जिद में 8:15 बजे मौलाना इमामुद्दीन, पठान मस्जिद में 7:30 बजे इकबाल अहमद खां तथा कायस्थान मस्जिद में 7:45 बजे हाफिज हाजी वहीद खां ने नमाज अदा कराई। महेवा कला ईदगाह में मौलाना मो. आरिफ़ रज़ा और इस्लामपुर ईदगाह में हाफिज मेराज अहमद ने नमाज अदा कराई। बाद नमाज़ लोग कब्रिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.