शामली, मार्च 19 -- शामली। ईद-उल-फितर को लेकर शहर के बाजारों में रौनक अपने चरम पर रही। गुरूवार को सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ से जहां दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए, वहीं हर ओर ईद की खुशियों का माहौल दिखाई दिया। शुक्रवार को माहे रमजान का अलविदा जुमा अदा किया जायेगा और शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जायेगा। अलविदा जुमे और ईद उल फितर की तैयारियों को लेकर मुस्लिमों में खासा उत्साह दिखाई दिया। खरीदारों की बाजारों में जमकर भीड रहे। शामली शहर से लेकर आसपास देहात क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह से गुलजार दिखाई दिये। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। रेडीमेड गारमेंट्स, कॉस्मेटिक, जूते-चप्पल, कपड़ा, श्रृंगार सामग्री और बेकरी उत्पादों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रह...