मधेपुरा, मार्च 22 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशासनिक चौकसी देखी गयी। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। राजपुर सरसंडी गांव स्थित ऐतिहासिक ईदगाह स्थल में नमाजियों की भारी भीड़ जुटी थी। ईदगाह के ईद-गिर्द मेले सा नजारा देखने को मिल रहा था। नमाज के बाद मुल्क में अमन - चैन के लिए दुआएं मांगी गयी। बीडीओ परमानंद पंडित, सीओ देवकृष्ण कामत, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त टीवीओ डॉ. बृजनंदन कुमार और पीएचईडी के जेई सूरज झा ने लोगों से मिलकर उन्हें ईद का मुबारकबाद दिया। ईद के मौके पर अजीज दोस्तों, सगे - संबंधियों और पड़ोसियों को सौगात के तौर पर मीठी सेवइयां भेंट करने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। हालांकि मौसम खराब रहने से लोगो...