रांची, मार्च 20 -- रातू,प्रतिनिधि। रातू मे ईद शनिवार को मनाई जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। ईदगाह की साफ-सफाई कर ली गई है। हुरहुरी, परहेपाट, फुटकलटोली में आठ बजे, सिमलिया, काठीट़ांड़ में 8.15 बजे, ईदगाह टंगरा बिजूलिया में 8.30 बजे ईदगाह में तय समय पर नमाज की जमात खड़ी होगा। ईद को लेकर काठीट़ांड़ चौक में बाजार सजी है। यहां सेवईयां खरीदनेवालों की भीड़ लगी रही। ईद को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। पाली, ईदगाह टंगरा बिजूलिया, हुरहुरी, काठीट़ांड़ चौक में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.