बागपत, मार्च 20 -- बागपत। ईद पर्व पर सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा है। डीएम व एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि कहीं पर भी सड़कों पर नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से ईद पर्व को प्यार-सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इसकी तैयारी मुस्लिम समाज के लोगों ने शुरू कर दी है। मुस्लिम संगठनों ने ईदगाहों पर होने वाली नमाज के समय की भी घोषणा कर दी है। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने बताया कि जिले की प्रमुख ईदगाहों की नमाज के समय को अकीदतमंदों के लिए जारी कर दिया गया है। बागपत शहर की ईदगाह में सुबह 8 बजे ईद की नमाज अदा होगी। इसके बाद लोग मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे। कोई भी अकीदतमंद सड़क पर नमाज अदा नहीं करे...