अररिया, मार्च 21 -- अररिया, निज संवाददाता चांद देखे जाने के आधार पर ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। एक तरफ जहां मुस्लिम समुदाय ईद की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन त्यौहार के मौके पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए जिले में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की है।अररिया और फारबिसगंज दोनों अनुमंडल में 147 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है। अररिया अनुमंडल में 58 और फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में 89 स्थलों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।वहीं अररिया में तीन और फारबिसगंज में सात गश्ती दल की प्...