गुमला, मार्च 15 -- भरनो। प्रखंड के करंज थाना परिसर में रविवार को आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर थाना प्रभारी करण टुडू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया तथा सभी पर्वों को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में करंज थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें करंज पंचायत के मुखिया दशरथ भगत, उपमुखिया कड़िया भगत, डूडिया पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा, करौंदाजोर पंचायत की मुखिया इभा लकड़ा, उपमुखिया मंगरा मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा समाजसेवी बिरसा उरांव, रंथू उरांव, विनोद उरांव, पूर्व मुखिया बसंत उरांव, शमीम चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.