सराईकेला, मार्च 16 -- खरसावां। खरसावां थाना परिसर में ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने अध्यक्षता की। बैठक में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया और प्रमुख मनिंदर जामुदा की उपस्थिति में शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद, सरहुल व रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि संभावित 20 एवं 21 मार्च को खरसावां के बेहरासाई, कदमडीहा और गोढ़पुर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। 21 मार्च को सरहुल, 26 मार्च को रामनवमी, 27 मार्च को खरसावां में पारंपरिक मार्ग पर सरकारी गाइड लाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी जुलूस अपराह्न 04 बजे निकलेगा। विभिन्न पारंपरिक मार्गों से होते हुए रात नौ बजे समापन होगा।रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने और विवादास्पद...