छपरा, मार्च 14 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी ईद-उल-फितर, चैती छठ और रामनवमी के शांतिपूर्ण व व्यवस्थित आयोजन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने की।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से उनके पूर्व अनुभवों के आधार पर क्रमवार सुझाव और फीडबैक लिया गया। सदस्यों ने त्योहारों के दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।ईद-उल-फितर को लेकर सभी ईदगाहों के आसपास पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश नगर निगम और संबंधित नगर निकायों को दिया गया। वहीं चैती छठ के मद्देनजर जिले के सभी तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई कराने के साथ-साथ खतरनाक घाटों ...