बिजनौर, मई 20 -- बिजनौर। आगामी ईद-उल-जुहा (बकराईद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने साफ कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सांप्रदायिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून एवं शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को आयोजित बैठक में डीएम जसजीत कौर ने ने सभी से अपील की कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें या ऐसे पोस्ट साझा न किए जाएं, जिससे किसी प्रकार का विवाद या तनाव पैदा हो सके। डीएम ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में खुले स्थान पर कुर्बानी न की जाए। इसके लिए पर्दे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों और...