ईद-उल-जुहा पर अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ
बांदा, मई 28 -- बांदा। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व जिले भर में हर्षोल्लास व सद्भाव के साथ मनाया गया। शहर के ईदगाह समेत जिले भर में 145 मस्जिदों में नमाजी उमड़े। मुल्क की सलामती के लिए हजारों हाथ उठे। बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस, जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- ईद की नमाज में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम साथ ही सभी जनपदवासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.