ईद-उल-जुहा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
रुडकी, मई 23 -- भगवानपुर। थाना प्रांगण में सीएलजी सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक में सभी से ईद-उल-जुहा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। सीओ सुमित पांडेय और प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने कहा कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस अवसर पर यूनुस चेयरमैन, मुस्तफा, सलीम, फारुख, इसरार, नसीर परवेज, राशिद अली, सुनील बंसल आदि रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.