ईद-उल-जुहा की छुट्टी 28 मई करने की मांग
फरीदाबाद, मई 23 -- नूंह,सरसमल। नूंह विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा सरकार से ईद-उल-जुहा की सरकारी छुट्टी 27 मई की बजाय 28 मई करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से बातचीत कर पत्र भी सौंपा। मुख्य सचिव ने मामले में सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया है। आफताब अहमद ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अधिकृत हिलाल समिति और केंद्रीय हिलाल समिति ने चांद दिखने के आधार पर ईद-उल-जुहा 28 मई को मनाए जाने की पुष्टि की है। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी ईद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख 27 मई से बदलकर 28 मई करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा को लेकर मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज का समय निर्धारित हरियाणा सरकार से अनुरोध उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को भी इसी आधार पर राज्य में छुट्टी की तारीख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.