दुमका, मई 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में गुरुवार को ईद-उल-अज़हा का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर की जामा मस्जिद और दुधानी स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। ईद-उल-अज़हा के अवसर पर पैगंबर हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति त्याग और समर्पण की भावना को याद किया गया। लोगों ने अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।जिला प्रशासन और शांति समिति की ओर से लोगों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई थी। यह भी पढ़ें- बारगाहे इलाही में लाखों ने किया सजदा, मांगी अमन-चैन की दुआ त्योहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यह भी पढ...