ईद उल अजहा व कांवड़ यात्रा तैयारियों पर बोर्ड बैठक में मंथन
मुजफ्फर नगर, मई 20 -- पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद उल अजहा एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए विभिन्न प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। वार्ड-1 के सभासद विकसित उर्फ विक्की ने अपने दलित वार्ड में हुए विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए चेयरमैन को आभार पत्र भेंट किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में सरकारी नियमों के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता का हित सर्वोपरि है। बैठक में सभासदों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, सभासद विकसित, रजनीश, निसार अहमद, इशरत जहां, शाहलम गौड़, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.