ईद उल अजहा पर हो विशेष सफाई व्यवस्था को सभासदो ने दिया ज्ञापन
सहारनपुर, मई 14 -- देवबंद। त्योहार ईद-उल-अजहा के त्योहार के मद्देनजर 27 मई से पूर्व नगर में विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग को लेकर सभासदों ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को ज्ञापन दिया। पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग को दिए गए ज्ञापन में नगर के समस्त वार्डों में नालियों और नालों की विशेष सफाई कराने की मांग की गई। कहा कि त्योहार के मौके पर नगर में साफ-सुथरा माहौल बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए पालिका की तेज-तर्रार सफाई कर्मियों की चीता टीम से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलवाया जाए। इस दौरान सभासद सैयद हारिस, मोहम्मद इकबाल और मो. शाहिद सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.